कमालगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक ने कहा कि 30 अगस्त तक शतप्रतिशत टीकाकारण का लक्ष्य हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को विधायक निधि से 50 हजार रुपये विकास कार्य के लिए दिए जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों से जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
हनुमान मंदिर के पास स्थित गेस्टहाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अंगवस्त्र प्रदान कर प्रधान व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत के जेठ जिला भाजपा महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत ने विचार रखे। संचालन राजीव मिश्रा ने किया। क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रभात अवस्थी, शिवकुमार गोयल, गुरुचरण आजाद, गोपाल पालीवाल, राजेश प्रताप आदि भी रहे।
कायमगंज। नगरपालिका अध्यक्ष सुनील चक ने पालिका में भाजपा के नवनियुक्त चार पदाधिकारियों को सम्मानित किया। प्रदेश भाजपा ने मीरा सिंह को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सरस्वती वर्मा को क्षेत्रीय शोध प्रमुख (पिछड़ा वर्ग), सुमन राठौर को किशोर न्याय बोर्ड एवं महिला कल्याण विभाग की प्रधान(जज), लालाराम शाक्य को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सदस्य नियुक्त किया था। इस दौरान नामित सभासद आदेश अग्निहोत्री, रश्मि दुबे, उर्मिला सिंह, मंजू अग्रवाल, सरोज राठौर आदि मौजूद रहे।(संवाद)