पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी कल्लू व गोविंद। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 11 वर्ष की नातिन को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप में में गांव के ही कल्लू व गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि तीन जनवरी को नातिन खेत में बकरी चराने गई थी। वहीं पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को हजियांपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद