फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने फर्जी प्रपत्र तैयार कर जमीन का बैनामा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी हिमांशु यादव ने कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के मोहल्ला रोहिला निवासी सर्वेश, धीरज कुमार उर्फ पंकज, अजयवीर, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, अशोक यादव, धीरेंद्र सिंह, पवन यादव, शिव कुमार, विमल कुमार, राजनरायण सिंह, मनोज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि वह मोहल्ला रोहिला का मूल निवासी है। मोहम्मदाबाद-नवाबगंज रोड पर उसकी पैतृक भूमि है। इस जमीन में पिता अश्वनी कुुमार का छठवां हिस्सा था। इन लोगों ने फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसकी जमीन का भी बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा कर रखा है। जानकारी होने पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें