फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शादी समारोह में परिवार सहित शामिल होकर लौट रहे बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी रिजवान की पत्नी सोनम कन्नौज के कस्बा समधन में स्थित रिश्तेदारी से शादी समारोह में शामिल होकर परिजनों के साथ टेंपो से वापस आ रही थीं। तभी शाम करीब छह बजे उबरीखेड़ा मकरंद में रेलवे क्रासिंग
के पास चालक ने टेंपो में गैस भराने के लिए सड़क किनारे रोका। इस दौरान रिजवान का दो साल का पुत्र आलीशान टेंपो से उतर गया। इस बीच मासूम आलीशान गुरसहायगंज की ओर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को दूसरे टेंपो से लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत
घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बच्चे के ताऊ अनवर ने बताया कि समधन में उनके
मामा के बेटे की शादी थी। दो महिलाएं व चार बच्चे टेंपो से जा रहे थे। वह पीछे से अपने ई रिक्शा से आ रहे थे। अलीशान का भाई जियान उनके साथ ई-रिक्शा में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें