फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव व मारपीट में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। होली के हुड़दंग में आधा दर्जन स्थानों पर मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चल गए गए। छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव त्योर खास निवासी खुशीराम व राहुल के बीच पुरानी रंजिश है। शुक्रवार को खुशीराम परिवार के साथ होलिका में आखत डालने जा रहे थे। आरोप है कि राहुल ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर दी। खुशीराम पक्ष ने विरोध किया।
दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे विवाद बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव व मारपीट में खुशीराम, सत्यपाल व सुलोचना घायल हो गईं। तीनों घायल थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा। घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कंपिल कस्बे के मोहल्ला कहांरन टोला निवासी विपिन मोहल्ला पट्टी मदारी में दोस्तों के साथ बाइक से होली मिलने गए थे। सड़क पर बाइक गिर गई। इससे मोहल्ले के सनी से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी शिवनंदन व सुनील के बीच पुराने विवाद को लेकर ईंट-पत्थर चल गए।
पथराव में सुनील का भाई राजीव घायल हो गया। इसके अलावा गांव किंदन नगला निवासी रामशरन गांव में होली मिलने गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही नीलेश से विवाद हो गया। आरोप है कि नीलेश ने टकोरे से हमला कर दिया। इससे रामशरन घायल हो गए। पुलिस ने रामशरन का मेडिकल कराया।
गांव नगला भूड़ निवासी गौरव अपने बाबा विजेंद्र के साथ गांव में होली गीत सुनने गए थे। गांव के ही दबंग ने टकोरे से हमला बोल दिया। इससे गौरव घायल हो गए। तमंचे से फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

गांव बिल्हा निवासी विनोद अपने दरवाजे पर बैठे थे। गांव के दबंग ने शराब के नशे में हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विनोद ने थाने आकर शिकायत की। गांव मेंदपुर व हजरतगंज में भी पुराने विवादों को लेकर मारपीट की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें