फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल व चौकी इंचार्ज के खिलाफ परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। इसमें महिला ने कोतवाली प्रभारी पर अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला नैन निवासी पूनम दीक्षित ने सीजेएम कोर्ट में फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इसमें आरोप लगाया कि मकान को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। 22 नवंबर को वह मकान में गईं। वहां राजेश, नीरज, प्रवीण उर्फ पूनम, सीमा ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागज व स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। घटना की जानकारी उन्होंने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व पति विष्णु नारायण दीक्षित को दी थी।
सीओ सिटी के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको कोतवाली ले गई। पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल ने यह कहकर टाल दिया कि कर्नलगंज चौकी इंचार्ज से जांच कराएंगे। दूसरे दिन कोतवाली गई तो कोतवाली प्रभारी ने अपमानित किया। इस मामले में एसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा था। तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीजेएम ने परिवाद दर्ज कर इस संबंध में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें