फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के घर व मकान में चोरी के खुलासे में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दुकान और मकान में चोरी को संदिग्ध बता गृहस्वामियों से एसओ सवाल पर सवाल कर रही थीं। रिश्तेदार वीडियो बना रहा था, इसी पर एसओ भड़क गई थीं और रिश्तेदार के सिर पर हाथ मार दिया था। शव रखकर थाने में प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और चोरी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अचरा रोड निवासी संजू और अंजू सिसोदिया की दुकान व मकान से शनिवार रात चोर ढाई लाख के जेवर, नगदी ले गए थे। जांच के लिए गईं एसओ पूनम जादौन व दरोगा आशू कुमार ने दोनों भाइयों व रिश्तेदार से पूछा था कि मुख्य गेट का ताला कहां गया। ताला टूटा नहीं तो चोर अंदर कैसे घुस गए। इसका मतलब है ताला चाबी से खोला गया।
चोर ताला तोड़ने के बाद उसे ले क्यों जाएंगे। पुलिस के सवालों के जवाब दोनों भाई नहीं दे पा रहे थे। रिश्तेदार जीतू पुलिस का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि एसओ ने वीडियो बनाने पर एतराज जताने के साथ मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने जीतू के सिर पर हाथ मार दिया था। दरोगा आशू कुमार ने भी उन्हें भला बुरा कह दिया था। इसके बाद दोनों भाइयों ने थाने में शव रखकर लोगों के साथ प्रदर्शन किया था। चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और थाना पुलिस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें