फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की टप्पेबाजी में दो आरोपी जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार लाख की टप्पेबाजी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 2.25 लाख रुपये सहित दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवकों ने पीड़ित से दोस्ती कर चार लाख के बदले आठ लाख रुपये देने का झांसा दिया था। घटना के दिन सिपाही के पहुंचने पर पीड़ित ही मौके से भाग गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रेटगंज सोसाइटी निवासी अर्जुन सक्सेना ने शनिवार को चार लाख की टप्पेबाजी में मोहल्ला गंगा नगर निवासी अमन शर्मा व अजय उर्फ सत्य प्रकाश व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने आरोपियों अमन व अजय को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15 दिन पहले अर्जुन से दोस्ती की और उससे चार लाख रुपये दोगुने करके देने की बात कही।
दोनों ने 15 हजार रुपये अर्जुन से उधार भी लिए थे। तीन दिन पहले लिंजीगंज के पास अर्जुन रुपये देने आया। तभी उससे विवाद हो गया। उधर से गुजर रहे सिपाही ने विवाद होते देख सभी को रुकने के लिए कहा लेकिन अर्जुन वहां से भाग गया। सिपाही अमन व अजय को जानता था। यह लोग कई बार चौकी कादरीगेट में आ चुके थे।
विज्ञापन

इधर उधर की बात समझाकर दोनों वहां से निकल गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 2.25 लाख रुपये व दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। तीसरे साथी के बारे में जानकारी मिल गई है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें