फर्रुखाबाद। 12 प्राइवेट कंपनियों में 1020 पदों पर नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके लिए सेवा योजन कार्यालय की ओर से सात जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए छह जुलाई की शाम तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।
जिला सेवा योजना अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि सात जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 12 कंपनियों के अधिकारी ऑनलाइन साक्षात्कार लेंगे। इसके लिए हाईस्कूल व परास्नातक तक पढ़ाई करने वाले युवक और युवतियां प्रतिभाग कर सकती हैं। उनको छह जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन सेवा योजन की वेबसाइट पर करना होगा। आवेदन करने वाले की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। साक्षात्कार के लिए कंपनी व संस्था के प्रतिनिधि द्वारा दूरभाष के माध्यम से आवेदक से संपर्क किया जाएगा।