फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल घाट पर मिला अमृतपुर में डूबे ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुड़री सारंगपुर गांव के पास गंगा में डूबे ग्रामीण का शव सोमवार सुबह पांचाल घाट पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर सोमवार सुबह लोगों ने गंगा में एक शव उतराते देखा। चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के कान और नाक में खून लगा था। शव मिलने की सूचना धीमरपुरा का एक युवक पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त अमृतपुर में रविवार को डूबे रघुनंदन बाथम (45) के रूप में की। सूचना पर अमृतपुर थाने के गांव कुड़री सारंगपुर निवासी सर्वेश पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक उनका साला है। वह मोहम्मदाबाद कोवताली क्षेत्र के गांव करथिया का रहने वाला था।
सर्वेश ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। करीब डेढ़ साल से उनके पास ही रह रहा था। रविवार सुबह भैंस चराने गया था तभी गंगा में डूब गया। शाम तक गोताखोरों ने खोजबीन की। मां रामवती रो-रो कर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें