फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापड़ी विक्रेता के घर डेढ़ लाख के जेवर, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक पापड़ी विक्रेता के घर से शनिवार रात चोर नगदी, जेवर और मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए। चोर खाली पड़े प्लाट की दीवार के सहारे घर में घुसे थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाता पीर अली बजरिया निवासी संजीव भारद्वाज पापड़ी बेचकर परिवार चलाते हैं। वह शनिवार रात पत्नी माया देवी, शादीशुदा बेटी रूबी व दो अन्य बच्चों के साथ छत पर लेटे थे। नीचे बरामदे में बेटियां नीतू और रेनू सो रही थीं। रात में मुन्नालाल के खाली प्लाट की दीवार से चोर छत पर चढ़कर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, पांच जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया, दो नथ, दो अंगूठी और 15,300 रुपये की नगदी चुरा ली।
तड़के तीन बजे पापड़ी बनाने के लिए संजीव नीचे आए, तो उन्हें मोबाइल नहीं मिला। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। रविवार की सुबह कुछ दूरी पर कमरुद्दीन के प्लाट में जेवरों की खाली डिब्बियां पड़ी मिलीं। पीड़ित की सूचना पर मऊदरवाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। संजीव ने चोरी की तहरीर दी है। बजरिया चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें