फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी मनोहर (68) ने बुधवार रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मनोहर की पत्नी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।