फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मथुरा के लिए सीधी रोडवेज बस

Tue, 02 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करते सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुरा व वृंदावन जाने के लिए रोडवेज विभाग ने जिले के यात्रियों को सौगात दी है। फर्रुखाबाद से आगरा होते हुए मथुरा व राजधानी लखनऊ तक सीधी जाने वाली रैपिड लाइन बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित रोडवेज वर्कशाप से रोडवेज की दो नई बसाें को सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रोडवेज की नई बसों में से एक आगरा होते हुए मथुरा तथा दूसरी हरदोई होते हुए राजधानी लखनऊ जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर विकास ने कहा कि मथुरा को सीधे जाने वाली यह पहली बस होगी।

बताया कि दोनों बसें डिपो से सुबह 8 बजे निकलेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों बसे दूसरे दिन शाम 4 बजे वापस फर्रुखाबाद के लिए चलेंगी, जो रात 11 बजे फर्रुखाबाद बस अड्डे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद से जयपुर, अजमेर जाने के लिए नई बसों की डिमांड की गई है। बताया कि लखनऊ जाने का किराया 187 तथा मथुरा तक का किराया 257 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव, विश्वास गुप्ता, शाखा अध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश सक्सेना, बविता मिश्रा, राजकुमार, राजेश पांडेय, नीरज दुबे, जीवी पाठक, राधेश्याम और राजेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें