फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कॉलेजों के प्रधानाचार्य को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने 22 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। 15 से 17 साल की आयु वाले छात्रों का वैक्सीनेशन शत प्रतिशत न कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में एडी बेसिक कानपुर राजेश कुमार शाही और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कॉलेजों में 15 से 17 साल आयु के छात्रों के लगाए वैक्सीन की समीक्षा की। इसमें 22 इंटर कॉलेजों में कम संख्या में छात्रों के वैक्सीन लगाई गई।
22 कॉलेजों में से अधिकांश के प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक में शामिल भी नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर शत प्रतिशत छात्रों के वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। कम संख्या में वैक्सीन लगवाने के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें