फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतघर अधूरा, सामुदायिक शौचालय बंद मिला

विज्ञापन
तेराखार गौटिया के पंचायतघर का निरीक्षण करतीं सीडीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के गांव शेराखार गौटिया का निरीक्षण किया। वहां पूरा भुगतान होने के बावजूद पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का काम अधूरा मिला। सामुदायिक शौचालय पानी का इंतजाम न होने से बंद था। इस पर सीडीओ ने सचिव से नाराजगी जताई और 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेराखार गौटिया में सीडीओ एम. अरून्मोली ने निरीक्षण किया तो अमृत सरोवर के तहत हो रहे तालाब के निर्माण में 22 मनरेगा श्रमिक काम करते मिले। उन्होंने काम तेजी से कराने के लिए कहा। सीडीओ ने पंचायत घर देखा तो काम अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताई। सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।
जबकि पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय निर्माण पर पूरा धन खर्च हो चुका है। सीडीओ ने 15 दिन में काम पूरा ने कराने पर सचिव रोहित कुमार को कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्राम पंचायत दहलिया में तालाब का सुंदरीकरण के लिए हो रहे काम को देखा। अमृत सरोवर के तहत तालाबों का काम समय से पूरा करने को कहा। बीडीओ अशोक कुमार दुबे, एडीओ पंचायत अजीत पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें