फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम के मोहल्ले में मुनादी करा फोर्स की गई तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के फतेहगढ़ स्थित घर व गांव में पुलिस ने मुनादी कराई। इसमें कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार देर रात उनके घर के बाहर फोर्स भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में बंद हैं। उन पर शमीम और इंस्पेक्टर की हत्या में आरोप तय हो चुके हैं। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने शुक्रवार को जीडी पर लिखा था कि अनुपम के घर पर अराजकतत्व आते हैं। रात घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाई। लोगों को बताया गया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने अनुपम के पैतृक गांव सहसापुर में भी डुगडुगी पिटवाई। कोतवाल ने लोगों से कहा कि अनुपम दुबे से जुड़ा कोई व्यक्ति धमकी दे तो पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात की गई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें