फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद स्थित इंटर कालेज में गुरुवार को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। कबड्डी और वालीबॉल में मोहम्मदाबाद की टीम विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कस्बा के बादशाह सिंह इंटर कालेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता (ग्रामीण) का प्रधानाचार्य बादशाह सिंह ने शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में साधना प्रथम, सुरभि द्वितीय व प्राची तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में साधना प्रथम, रिया यादव द्वितीय, प्राची तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में सुरभि यादव ने पहला, कुमकुम ने दूसरा व सुरभि ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में मोहम्मदाबाद विजेता व खटा की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में भी मोहम्मदाबाद की टीम ने बाजी मारी और दुबका की टीम उपविजेता रही।
कुश्ती में सुरभि ने पहला, सृष्टि ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारोत्तोलन में साधना ने बाजी मारी। कुमकुम दूसरे व सुरभि तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक शुक्ला प्रथम, सुमित द्वितीय व निशांत तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भी अभिषेक शुक्ला विजेता रहे। आलोक कुमार दूसरे व संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर दौड़ में अनुपम प्रथम, गगन द्वितीय व सुखवीर ने तीसरा स्थान पाया। कुश्ती ने राहुल प्रथम, आदित्य द्वितीय व सर्जेश तृतीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया। आलोक माहेश्वरी, सुशील प्रताप सिंह, अनुराग, जीतू, शुभम आदि मौजूद रहे।