फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में सोमवार को करीब 300 ट्रक आलू पहुंचने से दिन भर जाम लगता रहा। इससे आलू की तौल कराने के लिए किसानों को आढ़तों पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद खुली सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ गई है। इन दिनों आलू का भाव ठीक होने से किसान मंडी का रुख कर रहे हैं। आसपास जनपदों का भी आलू पहुंचने से जाम लग रहा है। 22 से
25 फरवरी तक इस कदर आलू पहुंचा कि मंडी में तौल के बाद उठान नहीं हो सकी। इससे आढ़तियों ने किसानों से 26 व 27 फरवरी को आलू न लाने का अनुरोध किया। दो दिन आलू कम पहुंचने से मौका मिला तो आढ़तों से आलू का उठान तो करा दिया गया, लेकिन सोमवार को मंडी खुलते ही फिर जाम की स्थिति बन गई। मंडी में गड्ड
वहीं छट्टा आलू क भाव 951 रुपये से 1081 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लाल हालैंड व चिप्सोना आलू 1101 रुपये से लेकर 1251 रुपये क्विंटल बिका। आलू आढ़ती अरविंद राजपूत व आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर
वर्मा ने बताया कि मंडी में करीब 300 ट्रक आलू पहुंचा। इससे मंडी के अंदर से लेकर बाहर मुख्य मार्ग तक दिन भर जाम लगता व खुलता रहा।