फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसके बाद छतों से पत्थरबाजी होने लगी। इसमें दंपति समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पंखिया की मड़ैया में इस्लाम अली के मकान के पास उनकी ही एक जगह पड़ी है। उस जगह से होकर गांव के ही अनवर हुसैन और उनके परिवार के लोग अक्सर निकलते हैं। इस्लाम अली ने कई बार मना किया। बावजूद इसके वह लोग नहीं माने। गुरुवार शाम करीब 5 बजे अनवर के परिवार के लोग इस्लाम की जगह से निकल रहे थे। इस्लाम के परिजनों ने निकलने से रोका, तो विवाद शुरू हो गया।
गाली-गलौज के बाद हाथापाई और फिर लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में महिलाएं छतों पर चढ़ गईं और पथराव करने लगीं। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव की घटना में इस्लाम और उनकी पत्नी खलीलन बेगम लहूलुहान हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें