राष्ट्रीय लोधी महासभा की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोधी महासभा की बैठक शनिवार को रेलवे रोड स्थित होटल में हुई। इसमें समाज को संगठित होकर शक्ति दिखाने पर जोर दिया गया। शिक्षित होने पर कुरीतियों से दूरी बनाने की अपील भी की गई।
जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर लोधी उर्फ लल्ला ने बताया कि जल्द ही समाज का सम्मलेन कर एकजुटता दिखाई जाएगी। लज्जाराम लोधी ने कहा कि माता पिता बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं।
पुरुषोत्तम लोधी ने युवाओं से कुरीतियों से दूर रहने की बात कही। रामसनेही राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईश्वर दयाल लोधी, शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, शिवम, शुभम राजपूत, बिंदू राजपूत आदि थे।