फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से सीधे कोदेटार की दुकान तक नहीं पहुंच रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदार की दुकान पर राशन नहीं पहुंच रहा है। आईटीआई चौराहे के निकट धर्मकांटा पर ट्रक खड़े कर कोटेदारों को राशन बांटा जा रहा है। है।
विज्ञापन

जनपद के कुल 793 कोटेदारों को ब्लाक स्तरीय गोदामों से राशन मिलता था। गोदाम से दुकान तक राशन ले जाने के लिए उन्हें शासन से 15 से 18 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा भी दिया जाता था। इसी माह नई व्यवस्था के तहत सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की गई। इसमें एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों की दुकान तक राशन पहुंचाने के आदेश हैं। शहर व बढ़पुर ब्लाक में कुल 151 कोटेदार हैं। इन कोटेदारों को सातनपुर मंडी स्थित गोदाम से राशन उठाने पर भाड़ा भी मिलता था। अब नई व्यवस्था के तहत ठेकेदार ने बुधवार को राशन भरे ट्रक आईटीआई चौराहे के निकट धर्मकांटा पर खड़े कर दिए। कोटेदारों को फोन कर राशन ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लाने को कहा। अचानक कोटेदारों को भाड़े पर ट्रैक्टर ढूंढना ही मुश्किल हो गया। इसको लेकर कोटेदारों की ट्रक चालकों से नोकझोंक भी हो गई। उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों पर मनमानी के आरोप लगाए।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि संकरी गलियों में दुकान चलाने वाले कोटेदारों को तीन माह पूर्व ही नोटिस देकर उन्हें चौड़े या मुख्य मार्ग के किनारे दुकान खोलने के निर्देश दिए थे। अब दोबारा नोटिस भेजा रहा है। इसके बाद संकरी गली के राशन कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रक सभी दुकानों पर न पहुंच पाने से एक स्थान पर राशन उतरवाया गया। कुछ दूर तो राशन ले जाने की व्यवस्था तो कोटेदारों को करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें