फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न देने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 10 दिन के अंदर एमडीएम का खाद्यान्न वितरित न करने वाले काटेदारों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों में 14 पैरामीटर में काम शेष है, वह इसी माह पूरा करा लिया जाए। सीडीओ प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करेंगे। कोरोना के चलते स्कूल न आने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा जाए। कुछ जगह से शिकायत मिली है कि कोटेदार एमडीएम का राशन नहीं बांट रहे हैं।
जिस पर डीएम ने 10 दिन के अंदर डीएसओ को 100 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण न करने वाले कोटेदारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, डीपीओ भारत प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें