फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच-समझ कर जाएं दिल्ली, चुनाव में जा रहीं 35 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच फरवरी या इसके बाद रोडवेज के सहारे सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो सोच समझकर कार्यक्रम बनाएं। पांच फरवरी से डिपो की 35 बसें चुनाव ड्यूटी पर रवाना हो रही हैं। इसमें दिल्ली और आगरा रूट की बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे साफ है कि इन दोनों रूटों पर बसों की कमी होगी और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 93 बसों के बेड़े वाले डिपो में करीब 15 बसें खराब हैं। ऐसे में सिर्फ 43 बसों का ही संचालन हो सकेगा।
विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। इसमें पुलिस बल भेजा जाएगा। लिहाजा आयोग ने डिपो से 35 बसें मांगी हैं। डिपो के बेड़े में कुल 93 बसें हैं। इनमें से 15 बसें आमतौर पर विभिन्न खराबियों के चलते रोड पर नहीं चल पा रही हैं। 78 बसों में सबसे ज्यादा 27 से 30 बसें दिल्ली रूट पर भेजी जाती हैं। आगरा के लिए भी 15 बसों का संचालन रोजाना होता है।
विज्ञापन

अब 78 बसों में से 35 चुनाव ड्यूूटी में लगने से 43 बसों से ही काम चलाना पड़ेगा। चुनाव में जो बसें भेजी जाएंगी, उनमें से करीब 20 बसें दिल्ली और शेष आगरा, लखनऊ रूट की बसें होंगी। ऐसे में दिल्ली, आगरा या फिर लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसें मिलने में परेशानी हो सकती है। दिल्ली, आगरा और लखनऊ रूट पर चुनाव संपन्न होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।
परिचालकों को नहीं मिलेगा काम
जो बसें ड्यूटी पर जाएंगी, उनके परिचालक बसों के आने तक घरों में ही रहेंगे। जरूरत पर ही उन्हें कभी-कभार चलाने के लिए बस मिल सकेंगी। ऐसे में यदि इनके किलोमीटर नहीं होंगे, तो उन्हें महीने की पगार भी नहीं मिलेगी। इससे परिचालकों को भी नुकसान होगा।
दिल्ली के लिए सिर्फ दो ट्रेनों की सेवा
दिल्ली रूट पर जिले से सिर्फ दो ट्रेनें ही संचालित हैं। इनमें एक कालिंदी एक्सप्रेस और दूसरी आनंद विहार एक्सप्रेस है। इन ट्रेनों में पहले से सीट आरक्षित करानी होती है। सीट के लिए मारामारी भी रहती है। लिहाजा ट्रेन से यात्रा में भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें