फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद बीडीओ का चार्ज छिना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सफाई कर्मियों की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोप के बाद मोहम्मदाबाद बीडीओ को चार्ज से हटाकर उन्हें डीसी मनरेगा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक बढ़पुर की बीडीओ को मोहम्मदाबाद में तैनात किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर मोहम्मदाबाद बीडीओ गोपीनाथ पाठक को पदभार से मुक्त करते हुए उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने बढ़पुर ब्लाक की बीडीओ भावना यादव को मोहम्मदाबाद बीडीओ बनाया है।
वे इन दिनों अवकाश पर हैं। इससे डीसी एनआरएलएम/डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक को मोहम्मदाबाद के कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके साथ ही कमालगंज के संयुक्त बीडीओ अशोक कुमार दुबे को मोहम्मदाबाद से ब्लाक से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

वह बीडीओ भावना यादव के अवकाश से वापस आने तक मोहम्मदाबाद बीडीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। विदित है कि मोहम्मदाबाद बीडीओ गोपीनाथ पाठक पर सफाई कर्मचारियों ने अभद्रता व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
जबकि बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने सचिव विनय सिंह चौहान द्वारा बिना टेंडर चहेती फर्म को पांच लाख 14 हजार रुपये भुगतान करने की शिकायत सीडीओ से की थी। इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें