फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर का चालान, दवाओं लिए गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मेडिकल स्टोरों का चालान, दवाओं लिए नमूने
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने सोमवार को मेडिकल स्टोर और खाद्य पदार्थ की दुकानों को चेक किया। दो मेडिकल स्टोरों पर बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बिकते मिली। दोनों का चालान काटा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार और औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने टीम के साथ याकूतगंज निवासी सुमित कुमार के बाजार में स्थित किराना स्टोर को चेक किया। फफूंदी लगे ब्रेड, पैकिंग का एक्सपायरी दूध व अन्य खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। चौसपुर निवासी राजीव कुमार का याकूतगंज में शिवम मेडिकल स्टोर है। इसमें बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बिक रही थी। टीम ने मेडिकल स्टोर का चालान काट दिया।
विज्ञापन

आवास विकास छिबरामऊ कन्नौज निवासी अनिल कुमार का जहानगंज में हिंद मेडिकल स्टोर है। टीम ने ये मेडिकल स्टोर भी चेक किया। यहां एक्सपायरी खाद्य पदार्थ व मल्टी विटामिन टेबलेट के आठ पत्ते नष्ट कराए। बिना लाइसेंस से खाद्य पदार्थ बेचने पर चालान काटा और दवाओं के दो नमूने लिए।
जहानगंज बाजार में विनय कुमार के किराना स्टोर पर एक्सपायरी धनिया, मिर्च, हल्दी मसाले रखे मिले। इनको नष्ट करा दिया। संदीप कुमार के किराना स्टोर से एक्सपायरी मसालों को नष्ट कराया गया। बहोरिकपुर तिराहा जहानगंज पर स्थित पंकज कुमार के कन्फेक्शनरी स्टोर को चेक किया गया।
विज्ञापन

यहां एक्सपायरी नमकीन को नष्ट कराया गया। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि 3482 रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और दो मेडिकल स्टोरों का चालान कर दवा के नमूना लिए गए हैं। किनारा स्टोर मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें