फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इंटरमीडिएट मेधावियों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए मेधावियों को पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पिछले साल जिन मेधावियों को छात्रवृत्ति मिल रही है, उनको छात्रवृत्ति पाने के लिए ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन करना होगा।
इंटरमीडिएट वर्ष 2020 परीक्षा में विज्ञान वर्ग में जिन छात्र-छात्राओं ने 334/500 अंक, वाणिज्य वर्ग में 313/500 अंक और मानविकी (कला वर्ग) में 304/500 अंक प्राप्त किए हैं। इनको छात्रवृत्ति देने का मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने निर्णय लिया है। इस योजना का लाभ वही छात्र-छात्राएं ले सकते हैं जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख वार्षिक से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन

पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति पाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर पांच अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके साथ आधार कार्ड व राष्ट्रीयकृत बैंक खाता संख्या भी लिंक करना आवश्यक है।
विज्ञापन

वर्ष 2016, 2017, 2018 व 2019 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पात्र मेधावी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन पांच अगस्त तक जरूर कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें