फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलाने के निर्देश, चारा न देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
द्विरान गढ़िया स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। कान्हा व सिंधौली गोशाला में चार गोवंशों की मौत होने के मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी ने दोनों गोशालाओं का निरीक्षण किया। कान्हा गोशाला में डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी से गोवंशों के मौत का कारण पूछा। गोशाला प्रभारी को प्रतिदिन अलाव जलाने व रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। सिंधौली गोशाला में हरा चारा न देख नाराजगी जताई। विकास खंड क्षेत्र के सिंधौली गांव की गोशाला में करीब 119 गोवंश बंद हैं।
विज्ञापन

हाड़ कपाऊ ठंड व बीमारी से मंगलवार की रात यहां दो गाय व दो बछड़ों की मौत हो गई थी। चार गोवंशों की मौत का समाचार गुरुवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी संजय सिंह देवरान गढ़िया में स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र शाक्य से सोमवार को हुई चार गायों की मौत का कारण पूछा।
डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा 100 गोवंशों को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया था। उन्हीं में गोवंश कमजोर व बीमार थे। अभी दो और बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। डीएम ने डॉक्टर को रोजाना गोशाला में आकर बीमार गायों का इलाज करने के निर्देश दिए। गोशाला प्रभारी उदयप्रताप सिंह से भूसा व हरे चारे आदि की जानकारी ली। प्रतिदिन अलाव जलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बीमार गायों, मरने वाले गोवंश, अलाव जलने आदि की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने के लिए प्रभारी को निर्देश दिए। प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 250 की क्षमता होने के बावजूद 285 गोवंश बंद हैं। इसके बाद डीएम सिंधौली स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां हरा चारा न होने पर डीएम ने प्रधान रीमा देवी के पति अनिल को फटकार लगाते हुए चारा बोने के निर्देश दिए। मंगलवार की रात गायों की मौत होने के बारे में प्रधान से पूछा तो उन्होंने बीमार होने की जानकारी दी। परिसर में गंदगी देख साफ-सफाई रखने व अलाव जलाने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें