फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में महिला को मारपीट कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची घायल सरोज। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रंजिश में दबंगों ने महिला को पीटा, युवक हिरासत में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश में दबंगों ने महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने कुंडल लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी सरोज का मोहल्ले के एक दबंग परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार को सरोज रवाजे पर बैठकर काम कर रही थी। तभी दबंग दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। सरोज के विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से पीट दिया। सरोज का सिर फूट गया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन

घायल सरोज परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने के आदेश दिए। सरोज ने आरोप लगाया कि दबंग व उसके परिजनों ने मारपीट कर उसके कुंडल भी लूट लिए है।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से एक महिला कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और सरोज पक्ष पर गंभीर आरोप लगाने लगी। पुलिस ने महिला को भगा दिया जबकि उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि पुराने विवाद में मारपीट हुई है। कुंडल लूटने की बात जांच में सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें