फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन के लिए 1.29 लाख लेकर बना दी अवैध लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप कनेक्शन कराने का झांसा देकर बिजली विभाग के कथित ठेकेदार ने किसान से एक लाख 29 हजार रुपये लेकर अवैध लाइन बना दी। एक वर्ष तक कनेक्शन संबंधी प्रपत्र देने के लिए टरकाता रहा। ठगी की पोल खुलने पर किसान ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी श्रीकृष्ण ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि गांव खुड़नावैध निवासी एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का ठेकेदार बताकर उन्हें नलकूप कनेक्श कराने का भरोसा दिया।
जुलाई 2020 में उसने ट्रांसफार्मर व खंभा लगाने के नाम पर उनसे एक लाख 29 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद खंभे लगाकर खेत तक लाइन खींच दी। कनेक्शन संबंधी प्रपत्र मांगने पर टरकाता रहा। मेन लाइन से नलकूप की लाइन भी नहीं जोड़ी गई।
विज्ञापन

विभाग में अपने नाम कनेक्शन के संबंध में जानकारी की तब पता चला कि उनके नाम से नलकूप कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। कथित ठेकेदार ने कनेक्शन कराने के नाम पर उससे ठगी कर ली है। इसका उलाहना देने पर कथित ठेकेदार और उसके पिता ने धमकी देकर घर से भगरा दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कथित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें