फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा नेता पर कसा शिकंजा, पहले आलीशान होटल पर गरजा था बाबा का बुलडोजर, अब ऐसे दी 10.30 करोड़ की चोट

Tue, 28 Nov 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अब उसकी 10.30 करोड़ की छह संपत्तियां कुर्क की गई हैं। इससे पहले पुलिस व प्रशासन ने माफिया का आलीशान होटल कुर्क करवाकर जमींदोज करवा दिया था। माफिया की 44 से अधिक संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी।
विज्ञापन
माफिया अनुपम दुबे की 10.30 करोड़ की छह संपत्तियां कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे की 10.30 करोड़ की छह संपत्तियों को और पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को कुर्क कर लिया। पुलिस अब तक माफिया की 113.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। डुगडुगी पिटवाकर एसपी ने मुनादी कर लोगों को कुर्की की जानकारी दी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद है। वर्ष 2021 में माफिया अनुपम व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह कर रहे हैं। 

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने माफिया की संपत्ति गैंगस्टर के मुकदमे के तहत कुर्क करने के आदेश दिए थे। पुलिस व प्रशासन ने माफिया का आलीशान होटल कुर्क करवाकर जमींदोज करवा दिया था। माफिया की 44 से अधिक संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी। 
विज्ञापन


सोमवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह, मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार सिंह सहित पुलिस व पीएसी के जवान फतेहगढ़ कोतवाली में एकत्र हुए।
 
Trending Videos

अफसर फोर्स के साथ मोहल्ला दालमंडी में पहुंचे। वहां पर बसपा नेता के भाई का मकान कुर्क किया गया। मकान के अंदर कमरों में ताले डाले गए। इसके बाद नेकपुर चौरासी काली तलैया में चार प्लाट कुर्क किए गए। यहां पर कुर्की का बोर्ड लगाया गया। 

 

देर शाम मोहम्मदाबाद पुलिस ने गांव निसाई में अनुपम के भाई का खेत कुर्क कर लिया। दालमंडी कुर्की स्थल पर एसपी विकास कुमार पहुंचे। खुद मुनादी कर लोगों को माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया।

 

एसपी ने बताया कि माफिया का एक मकान, चार प्लाट व खेत कुर्क किया गया है। इसकी बाजारू कीमत 10.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभी तक माफिया व उनके परिजनों की 113.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 

 
विज्ञापन

कहा कि माफिया नब्बे के दशक से अपराध कर धन अर्जित करता रहा है। अपराध से एकत्र की गई संपत्ति को इसी तरह आगे भी कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें