कमालगंज सीएचसी में स्वास्थ्य मेले में मौजूद महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला गुरुवार को सीएचसी में लगा। मरीजों की भीड़ उमड़ी। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस पर दौरान सांसद ने लोगों से आह्वान किया कि सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। झोलाछापों से इलाज कराकर अपनी जान जोखिम में न डालें।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीएचसी पर लगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत व विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया। सांसद ने कहा कि गांव के लोग झोलाछाप के चक्कर में न पड़कर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से इलाज कराएं। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लोग लाभ उठाएं।
सीडीओ एम. अरून्मोली ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अस्पताल में समय से आकर लोगों को अच्छी सेवा दें। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग निजी अस्पतालों की ओर न जाएं। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां बताईं। मेले में 1166 लोगों ने पंजीकरण कराया।
उनकी जरूरत के अनुसार जांच कर दवा दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा, बीडीओ आलोक आर्य, डॉ. सोमेश अग्निहोत्री, डॉ. मानसिंह वर्मा, डॉ. विकास पटेल आदि मौजूद रहे।