फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते जयकांत के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से बुलाकर ले जाए गए एक युवक का शव परिजनों को लोहिया अस्पताल में मिला। पिता ने पड़ोसी गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक की पीठ पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज के गांव वजीरपुर बगिया निवासी जयकांत चौहान(20) को गांव रामपुर के प्रधान नेकराम मंगलवार दोपहर लोहिया अस्पताल घायल अवस्था में लेकर पहुंचे। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे जयकांत के पिता देवेंद्र चौहान ने बताया कि पड़ोसी गांव के चार लोग सुबह जयकांत को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद कोई सूचना नहीं मिली।
जयकांत की पीठ व शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिता ने बताया कि बेटे की रंजिशन हत्या की गई है। वह खेती करता था। देवेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वे थाने में तहरीर देंगे। प्रधान नेकराम ने बताया कि गांव के महेंद्र के ट्रैक्टर पर उनका पुत्र शरदवीर और जयकांत बैठा था।
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगने पर दोनों ट्रैक्टर के आगे जा गिरे। दोनों को आवास विकास के निजी अस्पताल लाया गया। जहां से शरदवीर को आगरा ले जाया गया और जयकांत को लोहिया ले गए। घटना के समय गांव के कई लोग साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें