फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नजदीकी का विरोध करने पर दर्जी की हत्या

विज्ञापन
प्रमोद के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। पत्नी से नजदीकी का विरोध करने पर एक दर्जी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके भाई ने गांव के ही दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खेतलपुर सौरिया निवासी प्रमोद उर्फ नन्हें यादव (26) हरियाणा के कस्बा मानेसर में खेलकूद के सामान बनाने के कारखाने में सिलाई करता था। वह दो माह पहले गांव लौट आया था। सोमवार शाम प्रमोद के मोबाइल फोन पर कॉल आई। वह बात करने के बाद घर से चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव कटिया निवासी शफी आलम के आम के बाग में एक पेड़ के नीचे प्रमोद का शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर प्रमोद के भाई सत्यराम व अन्य मौके पर पहुंच गए। सत्यराम की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रमोद का शव औंधे मुंह पड़ा था। गले पर रस्सी जैसी रगड़ व पैरों पर चोटों के निशान थे। पैंट की जेब से बाइक की चाबी, बीड़ी का पैकेट, लाइटर, मास्क व पर्स मिला। थोड़ी दूर स्थित नवी के यूकेलिप्टस के बाग में हरियाणा प्रांत की देसी शराब के दो पौवे व पानी की खाली बोतलें मिलीं।
मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने प्रमोद के भाई सत्यराम से घटना की जानकारी ली। सत्यराम ने पुलिस को बताया कि गांव का भूरे भी प्रमोद के साथ ही हरियाणा में काम करता था। भूरे सोमवार को ही हरियाणा से गांव आया था। भूरे का घर आना-जाना था। उसकी प्रमोद की पत्नी से नजदीकियां थीं, प्रमोद इसका विरोध करता था। दस माह पूर्व भूरे व प्रमोद में मारपीट भी हुई थी। तब लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। दोनों में तनातनी बनी रहती थी। प्रमोद का शव मिलने के बाद भूरे परिवार के साथ गायब हो गया है। प्रमोद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां महारानी व भाभी रमिता बेहाल दिखीं। पुलिस ने भाई सत्यपाल की तहरीर पर गांव के भूूरे व उसके भाई बबलू, गांव कोठी नगला निवासी मोरपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 24 घंटे पहले गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि की गई है। प्रमोद के पैर व गले में रगड़ के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

प्रमोद की हत्या की जानकारी पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड (खोजी कुत्ता ) मौके पर पहुंचा। खोजी कुत्ते ने घटनास्थल से आसपास के खेतों में दौड़ लगाई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए।
टेलर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के खुलासे के लिए एसओजी व थाना पुलिस सहित सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शीघ्र की हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
अजय प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद

प्रमोद उर्फ नन्हें की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

प्रमोद के भाई सत्यराम से जानकारी करते एएसपी अजय प्रताप। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें