फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर कर्मचारी, सड़कों पर फैला कूड़ा

विज्ञापन
कंपिल स्थित मुख्य चौराहा के पास दुकान के सामने बिखरा पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। नगर पंचायत कंपिल के सफाई व अन्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई न होने से सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। नालियां गंदगी से पट गईं। मुख्य चौराहे, टैंपो स्टैंड व सब्जी बाजार में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में सिर्फ एक बार पानी की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारी बकाया वेतन व पीएफ की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। रविवार को कर्मचारी नगर पंचायत दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। नगर पंचायत के अधिकारी दिन भर कर्मचारियों को मनाने में जुटे रहे लेकिन कर्मचारी अड़े रहे। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों का बकाया वेतन का भी भुगतान होना चाहिए। सफाई कर्मियों की हड़ताल से मुख्य चौराहे के आसपास की दुकानों के सामने कूड़ों के ढेर लगे हैं। जिससे दुकानदारों व आम जनता को परेशानी हो रही है। गंगा रोड, पट्टी मदारी, कहारन टोला के आसपास भी गंदगी बिखरी रही।
नगर पंचायत की ओर से दिन में तीन बार पेयजल आपूर्ति की जाती है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आपूर्ति सिर्फ सुबह के ही समय हो सकी। दोपहर व शाम को आपूर्ति न होने से पीने के पानी का संकट पैदा हो गया। नगर पंचायत के ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि बजट नहीं है फिर भी डेढ़ माह के वेतन की व्यवस्था कर ली गई है लेकिन कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें