फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा

Tue, 13 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की लंबे समय से चल रही मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई। शासन ने नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा कर दी। इससे क्षेत्र में अब विकास कार्य का पहिया और तेजी से घूमेगा। इससे पहले नवाबगंज में बिजली विभाग का सब डिवीजन कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन



नवाबगंज क्षेत्र के लोग लंबे समय से नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इस मांग पर वर्ष 2012 में हुए चुनाव से पहले नरेंद्र सिंह यादव ने नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

इसके बाद उन्होंने नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाए जाने का प्रस्ताव बनवाकर शासन को भिजवाया।
विधानसभा अमृतपुर का चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र सिंह यादव ने फिर रिमाइंडर प्रस्ताव शासन को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव में न्याय पंचायत गनीपुर जोगपुर की ग्राम सभा सिरमौरा बांगर, रायपुर, बरतल, वीरपुर, चंदनी, इस्माइलपुर समैचीपुर को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इसकी आबादी लगभग 25 हजार है। न्याय पंचायत गनीपुर जोगपुर का मजरा नवाबगंज है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद नरेंद्र सिंह यादव लगातार नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए शासन से पैरवी करते रहे ताकि नवाबगंज क्षेत्र के लोगों से जो वादा किया था उसे वह पूरा कर सकें।


इसी बीच वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव को सपा का प्रत्याशी बनाया गया। 1 फरवरी 2014 को नवाबगंज में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस घोषणा के करीब दो साल बाद शासन ने मंगलवार को नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा देकर अपना किया हुआ वादा पूरा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें