फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, भाई जख्मी

Tue, 13 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर घायल पड़े वृद्ध को देखते लोग।
विज्ञापन
साइकिल से अमृतपुर तहसील जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो भाई घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना अमृतपुर के गांव गूजरपुर पमारान निवासी वृद्ध शिवराम सिंह (65) अपने छोटे भाई विजेंद्र सिंह के साथ मंगलवार की सुबह अमृतपुर तहसील कंबल लेने के लिए जा रहे थे। अमृतपुर हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों भाई घायल हो गए। हादसे को देखकर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में कर चालक प्रदीप को हिरासत में ले लिया। घायलों को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शिवराम की मौत हो गई। मौत की खबर पर पत्नी सुज्जान देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कंबल बांटे जाने के निर्देश अफसरों ने दिए थे लेकिन लेखपालों ने अपने-अपने इलाके के लोगों को तहसील में ही बुला कर कंबल बांट रहे थे। इसी के चलते यह दोनों भाई कंबल लेने तहसील जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें