कायमगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से मंगलवार को कोतवाली, बैंक, रेलवे स्टेशन समेत कई सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने एवं कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निकले। उन्होंने सभी बैंक, कोतवाली, ब्लाक कार्यालय, रेलवे स्टेशन, वन विभाग कार्यालय आदि स्थानों पर सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कोरोना से निपटने के लिए सरकारी सहयोग के साथ सभी की मदद की जरूरत है।
इस कठिन परिस्थिति में समाज के सभी लोगों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सभी लोग कोविड नियमों का पालन कर घरों में रहें। इस दौरान जिला संयोजक सागर श्रीवास्तव, तहसील संयोजक अनुज मिश्रा, नगर मंत्री लोकेश दुबे, हर्ष दीक्षित, अनंत दुबे, उज्जवल दुबे मौजूद रहे।