फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मी से अभद्रता पर चौकी घेरी

विज्ञापन
तिकोना पुलिस चौकी का घेराव करते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पालिका कर्मी से एक दबंग ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए साथी कर्मचारियों ने तिकोना चौकी घेर ली और नारेबाजी करने लगे। चौकी प्रभारी के समझाने पर वह शांत हुए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शहर का कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी मोहल्ला छत्ता दलपत राय में पहुंची। कर्मचारी नूरुल गाड़ी में लगे लाउड स्पीकर से एनाउंस कर रहा था। इसी समय एक दबंग ने लाउड स्पीकर बंद करने की बात कही। नूरुल ने कहा कि अधिकारियों के आदेश हैं कि लोगों में जागरूकता के लिए लाउड स्पीकर बजता रहना चाहिए। इस पर दबंग गुस्सा गया और गाली-गलौज करने लगा।
जबरन लाउड स्पीकर बंद करवा दिया। नूरुल ने अपने साथी कर्मियों को सूचना दी। कुछ ही देर में कई सफाई कर्मी और चालक तिकोना चौकी पहुंचे और घेराव कर लिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी ने समझाकर कर्मचारियों को शांत कर दिया। पीड़ित नूरुल ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें