गांव नगला बाग रठौरा की गोशाला में भरा कीचड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा स्थित गोशाला में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। जगह-जगह कीचड़ भरा होने के टीन शेड की पॉलिथीन भी फटी है। शुक्रवार को यहां तीन पशुओं की मौत हो गई। जबकि चार बीमार हैं।
गांव नगला बाग रठौरा स्थित गोशाला में 406 गोवंश हैं। गोशाला में पीने के लिए साफ पानी भी नहीं है। गड्ढों में भरा गंदा पानी पीकर पशु अपनी प्यास बुझाते हैं। यहां चरनी में सूखा भूसा ही पड़ा दिखता है। पूरे गोशाला परिसर में कई स्थानों पर कीचड़ व भारी हुआ है। दो दिन से बिजली भी गुल रहती है। गोपालक शिवकरन ने बताया कि दो दिन से सबमर्सिबल पंप खराब होे के चलते पानी नहीं मिल पा रहा है।
इसलिए ही मजबूरी में सूखा भूसा डाला जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव से बिजली की शिकायत की थी लेकिन ठीक नहीं हो पाई। टिनशेड की पॉलिथीन गोवंशों ने फाड़ दी है। वहीं गोपालक बबलू ने बताया कि तीन गायें काफी समय से बीमार थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। गोशाला में ट्रांसफार्मर लगने से ही व्यवस्था ठीक हो सकेगी। सचिव संजय सक्सेना ने बताया कि केबल बदलवाकर बिजली ठीक कराई जाएगी।
पशु चिकित्सक डॉ. बाबू सिंह ने बताया कि उनके पास चार गोशाला की जिम्मेदारी है। इससे वह तीसरे या चौथे दिन गोशाला पहुंच पाते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतिदिन गोशाला का भ्रमण करते हैं। नगला बाग रठौरा में तीन गोवंश मरने की जानकारी उन्हें नहीं है। बीमार गोवंश का इलाज चल रहा है। गोशाला में सफाई कराने के लिए वह प्रधान व सचिव से कह चुके हैं। गंदगी व कीचड़ होने से भी गोवंश बीमार पड़ जाते हैं।
गांव नगला बाग राठौरा की गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD