फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटा, रामगंगा का बढ़ा

विज्ञापन
शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर भरे पानी से बाइक लेकर जाता युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर शनिवार को पांच सेंटीमीटर घटकर 136.95 मीटर पर आ गया है। पर बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। घरों व रास्तों में पानी भरा होने से लोगों के पैरों की खाल खराब होने लगी है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ कर 135.15 मीटर पर पहुंच गया है। किनारे गांव में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से एक लाख क्यूसेक से कम पानी छोड़े जाने से शनिवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट आ गई है। फिर भी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। नरौरा बांध से 53 हजार 667 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे रविवार को भी जलस्तर में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिन गांवों के रास्तों व घरों में पानी भरा है, वहां के लोग मुसीबतों से जूझ रहे हैं।
गांव अंबरपुर, करनपुर घाट, रामपुर, जोगराजपुर, लायकपुर, अमीराबाद, आशा की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, तीसराम की मड़ैया और अंबरपुर की मड़ैया में घरों पानी भरा है। इससे वहां के लोगों के पैरों की खाल खराब होने लगी है। बदायूं मार्ग पर अभी पानी बह रहा है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अभी तक तहसील प्रशासन ने किसी भी बाढ़ प्रभावित गांव में मदद नहीं पहुंचाई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पानी भरा होने से पशुओं के चारे के लिए दिक्कत हो रही है। भोजन बनाने के लिए ईंधन की समस्या है। रामगंगा का जलस्तर 134.95 से बढ़कर 135.15 पर पहुंच गया है। खो हरेली व रामनगर से तीन हजार 695 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अलादपुर भटौली, कोलासोता, विरसिंहपुर, महोलिया घाट के सामने कटान तेजी से हो रहा है।
छह से अधिक गांवों में भरा पानी
शमसाबाद। गंगा में बाढ़ आने से क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण, कमथरी, विरयाडारा, कटरी तौफीकपुर, अचानकपुर, जटपुरा कैलीयाई समेत अन्य गांवों में और रास्तों में पानी भर गया है। इससे ग्रामणों को आवश्यक वस्तुओं के लिए पानी में घुस कर आवागमन करना पड़ रहा है। गांव समैचीपुर चितार, पैलानी दक्षिण व कमथरी में नाव के सहारे ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। शाहजहांपुर-शमसाबाद मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे वाहनों को लेकर लोग डर-डर कर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें