फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीएसी की बस की टक्कर से मैजिक सवार चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनाव ड्यूटी में आई एक पीएसी की बस और मैजिक में भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कलक्ट्रेट के पास कमालगंज की ओर जा रही एक मैजिक की सामने से आ रही पीएसी बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक सवार साले की तेरहवीं में गुरसहायगंज जा रहे राजेपुर के नगला केवल निवासी सुनील कुमार (48), उनकी पत्नी प्रतिमा (42), याकूतगंज में सटरिंग का काम करने जा रहे गांव के ही संदीप (22), हरीकिशन (21) घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद पीएसी के कई जवानों ने घायलों को टेंपो व अन्य वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को काफी चोटें आईं। दंपति के सिर में अधिक चोट होने की वजह से हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। हालांकि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें