फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन धर्म बदलवा कर किया निकाह, अब तलाक पर आमादा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी के बाद युवती का जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में शनिवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व दोपहर में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चौकी पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी थी। आरोपी के न मिलने पर उसके भाई को हिरासत में लिया था। हालांकि कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण से इनकार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश सिंह तोमर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा आदि को आपबीती सुनाई। कहा कि उसका 2004 में विवाह हुआ था। पति से दो बेटियां पैदा हुईं। पति मानसिक रोगी था। इस लिए वह एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। वहीं एक युवक नाम बदलकर नौकरी कर रहा था। वहां महिला से नजदीकी बढ़ाई। महिला आर्थिक तंगी के चलते उसके झांसे में आ गई और शादी कर ली।
2015 में युवक कायमगंज की एक दरगाह में ले गया और धर्म परिवर्तन करवा दिया। कलमा, दारुल शरीफ आदि की शिक्षा दी। पिता की मृत्यु के बाद मिले एक लाख धीरे-धीरे निकलवा लिए। 24 जून 2021 को बेटी के नाम जमा 50 हजार रुपये की एफडी भी तुड़वाकर पैसे ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि अब वह तलाक लेना चाहता है। विहिप जिला मंत्री ने इसकी सूचना कोतवाल
विज्ञापन

को दी। कोतवाल के निर्देश पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ युवक के घर पहुंचे। आरोपी नहीं मिला, तो उसके भाई को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
उधर, कोतवाल नीतेश सिंह ने बताया ने बताया कि मामले में रवि उर्फ करण उर्फ जाहिद सलीम के खिलाफ महिला पर जानलेवा हमला करने व रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें