फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बारूद भरा पाइप फटने से किशोर की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 05 Nov 2021 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बारूद भरा पाइप फटने से किशोर की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में गुरुवार देर रात दिवाली पर पटाखा चलाते वक्त जुगाड़ से पाइप में बारूद भरकर चलाते वक्त फटने से संदिग्ध हालात में किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के पांचाल घाट बंधा निवासी चन्द्रपाल जाटव का 11 वर्षीय पुत्र गंगाधर गुरुवार देर रात  पड़ोसी चन्द्रप्रकाश के घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान बारूद भरी पाइप संदिग्ध हालात में गंगाधर के पेट में घुस गयी। इससे जख्मी किशोर को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए।

वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अजेय शर्मा, कोतवाल विनोद शुक्ला, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। किशोर पांच भाइयों में छोटा था। पिता चन्द्रप्रकाश मजदूरी करता है। मां प्रेमवती का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पिता चन्द्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि पड़ोसी से पुरानी रंजिश है। शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पड़ोसी ने उसी रंजिश में बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाँच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें