रामानंद बालिका इंटर कालेज में बैठक में मौजूद शिक्षक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर शिक्षकों के वेतन मिलने में हो रही देरी तथा अवशेष बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
रेलवे रोड स्थित स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में बैठक की गई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने कहा कि शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं उनके अवशेष बिलों का भुगतान भी पड़ा है।
कई बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समधान नहीं हुआ। 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। कहा कि इसमें सभी माध्यमिक शिक्षक मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, संतोष दुबे, महेशपाल सिंह, अरुण सिंह, सुधाकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।