फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का आरोप, सचिव मांग रहे 20 प्रतिशत कमीशन

विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक कार्यालय में बीडीसी की बैठक को संबोधित करते विधायक नागेंद्र सिंह राठौर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र पंचायत की बैठक में भोजपुर विधायक ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानों से कहा कि सरकारी भुगतान वाले डोंगल सचिव के झोले में गिरवीं न रखे जाएं। बोले, सरिया का भाव 8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, फिर भी सचिव 20 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। बैठक में बताया गया कि पंचम व केंद्रीय वित्त आयोग की 3.06 करोड़ धनराशि खाते अवशेष है। इससे विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सचिवों की हाजिरी ली गई तो पांच सचिव मौके पर नहीं थे। बीडीओ आलोक आर्य ने इनका एक दिन का वेतन काटने की घोषणा की।
विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाएंगे न खाने देंगे। सचिव लोग समझ लें, बहुत दिन खा लिया। तीन दिन में सभी सचिव प्रधानों को डोंगल वापस कर दें। कुछ सचिव प्रधानों के डोंगल लगाकर दूसरी फर्म में पैसा डालने का खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप यादव को खड़ा कर विधायक ने पूछा कि सरकारी कर्मचारी हो या किसी दल विशेष के कार्यकर्ता। कार्यशैली बदल लो। मोदी-योगी के शासन में कागजों में नहीं, जमीन पर काम दिखने चाहिए।
पेयजल समस्या का समाधान प्राथमिकता से किए जाने की बात कही। बोले, हैंडपंप ठीक कराने में फर्जी बिल नहीं बनने चाहिए। ब्लाक प्रमुख शकुंतला राजपूत ने कहा कि गांवों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए काम हों।
मनरेगा के दो लाख तक के काम का प्रस्ताव बीडीसी देंगे
- बीडीओ आलोक आर्य ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा में 3.52 लाख मानव दिवस का लक्ष्य है। जिला भाजपा महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि सभी बीडीसी गो लाख रुपये तक के मनरेगा काम के प्रस्ताव दे सकेंगे। ब्लाक कार्यालय में विधायक ने अपनी निधि से आरओ व वाटर कूलर देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख पति शीलचंद्र राजपूत ने कहा कि पौधरोपण अभियान इस तरह चले, जिससे अधिक पौधे संरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें