फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थानाक्षेत्र के गांव बिल्सड़ी में बाइक सवार व्यक्ति को ग्रामीणों ने मांस सहित पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर गोरक्षा समिति के लोग पहुंच गए और प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला कासगंज के कस्बा भरगैन से बिल्सड़ी गांव के रास्ते से मांस लाने और आसपास के गांवों में बेचने की सूचना ग्रामीणों के पास थी। शुक्रवार सुबह बिल्सड़ी के पास ग्रामीणों ने बिना नंबर की बाइक पर बड़े-बड़े झोले लादकर जा रहे एक व्यक्ति को रोक लिया।
व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बाइक पर टंगे दो झोलों में फेरी का सामान जबकि दो बड़े झोलों में मांस था। जानकारी मिलने पर गोरक्षा समिति के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए बाइक सवार ने अपना नाम नफीस निवासी गांव कटिया बताया।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सोहराब आलम भी पहुंच गए। मांस पकड़े जाने पर कायमगंज कोतवाल संजय मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया गया। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाया। पुलिस ने बरामद मांस को थाने भेजा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने नमूने लिए। गोरक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष दानवीर की तहरीर पर पुलिस ने नफीस के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें