फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज उगल रहा आग, हवा भी झुलसा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। वैशाख में ही भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाएं बदन झुलसा रही है। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दिनों दिन तापमान में इजाफा हो रहा है। हर दिन गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग परेशान नजर आए। दोपहर तक गर्मी ने और तेजी पकड़ ली। गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन भर लोग पसीने से तरबतर रहे। तेज धूप के कारण सड़कें भी तपने लगीं और पैदल चलना दूभर हो गया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
गर्मी से बचाव के लिए लोग जगह-जगह दुकानों पर गन्ने का रस, शिकंजी आदि पीते नजर आए। दिन में धूप के चलते न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचा। गर्मी के चलते किसानों को फसलों की भी चिंता है। फसलों को सूखने से बचाने के लिए किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें