फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में बादल के बाद चटख धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से परेशान बच्चा पाइप से सिर पर पानी डालता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार सुबह में आसमान में छाए बादलों से राहत की आस लगाए लोगों के हाथ मायूसी लगी। नौ बजे के बाद खिली चटख धूप से पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। इससे परेशान लोग शाम तक छांव को तलासते रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर लगे दो वाटर कूलरों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे लोगों को लगा कि गर्मी से कुछ राहत रहेगी, मगर नौ बजे के बाद सूर्यदेव ने इस तरह आग बरसाई कि लोग पसीने से तरबतर हो गए।
धूप में लोगों को निकलने में परेशानी हुई। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमार्ग पर लोगों की संख्या खासी कम दिखी। लोग छांव को तलासते नजर आए। रोडवेज बस स्टैंड पर लगे दोनों वाटर कूलरों पर ठंडे पानी के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूर्य ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें