आवास विकास स्थित डीपीएस के बाहर मानव श्रंखला बनाए खड़े बच्चे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। कहा कि गर्मी में संक्रामक रोग बढ़ जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूड से परहेज करें।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे जागरूकता अभियान के तहत डीपीएस में मानव श्रृंखला बनाई गई। मंगलवार सुबह नौ बजे स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग एकत्रित हुए। सभी ने श्रृंखला बनाकर संचारी रोगों से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क और जागरूक रहने की बात कही।
स्कूल के चेयरमैन विजय कटियार ने कहा कि तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, ऐसे में बच्चों को सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बाजार में मिलने वाली खुली खाद्य सामग्री कभी न खाएं। डायरेक्टर कार्तिकेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
लिहाजा सबसे पहले सेहत का ध्यान रखना है। गर्मी के मौसम में पेय पदार्थ अधिक लें। नीबू पानी का प्रयोग हर हाल में करें। स्कूल के प्रधानाचार्य अनुभव लाल ने भी छात्र-छात्राओं को संचारी रोग से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर निधि, श्वेता रस्तोगी, नारायण, दीपक, श्वेता द्विवेदी, अमिता आर्या, कशिश मिश्रा, गरिमा आदि मौजूद रहे।