फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप विभाग के एक्सईएन से स्पष्टीकरण, शासन को जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। सूचना के बावजूद नलकूप विभाग के एक्सईएन के न पहुंचने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के साथ शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। जीएसटी की कम वसूली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की तो लक्ष्य के सापेक्ष जीएसटी की वसूली प्रगति खराब मिली। इस पर डीएम ने जीएसटी वसूलने के लिए की जा रही कार्रवाई, फर्मों का माहवार विवरण व वसूली में आने वाली दिक्कतों का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेके पर न उठने वाली शराब की शेष 29 दुकानों का शीघ्र निस्तारण करने, परिवहन विभाग को वसूली लक्ष्य पूरा करने व लंबित परिवहन बकाया तेजी से वसूलने को कहा।
डीएम ने कहा कि नगर निकायों में नालियां बहुत गंदी हैं, इनकी बेहतर सफाई कराएं। नाली बंद करने वालों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण भी हटाया जाए। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। नगरपालिका कब्जा वाली भूमि पर चूना डालकर चिह्नित करें और अतिक्रमण मिलने पर तत्काल हटवाएं। सड़क पर मौरंग, गिट्टी, सरिया डालने वालों से जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नालों की सफाई करवाने के साथ गंदगी भी उठवाई जाए। सुबह सभी एसडीएम नगर पंचायतों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखेंगे। नलकूप विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम मिलने और सूचना के बाद भी एक्सईएन के न आने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खनन की शिकायतें मिल रही हैं। खनन माफियाओं पर तेजी से कार्रवाई की जाए। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि मौजूद रहे।
आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति खराब
जिलाधिकारीने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नालों से सिल्ट सफाई 100 प्रतिशत होने की जानकारी पर सत्यापन कराने, पंचायत विभाग को बकाया बिजली बिलों का भुगतान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सीवीओ से कहा कि सभी पशुओं की ईयर टैगिंग कराएं। परिवार नियोजन कार्यक्रम में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम व आयुष्मान कार्ड की प्रगति बहुत खराब मिलने पर नाराजगी जताई। सीडीओ एम.अरून्मोली, सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें